Friday, 1 May 2020

परीक्षा और क्रिकेट

    Very Happy दिनॉक 8/12/2011
आज मै सुबह से ही खुश नजर आ रहा था, कयोकि आज का दिन न जाने मेरे लिए कितना खास था , मैने प्रतिदिन की तरह ही अपने दैनिक कारय सम्पन्न की इसके बाद में नहाने चला गया ,नहा कर अाने के बाद तैयार होकर खाना खाने के लिए मैस हॉल मै गया, वहा पर भी बड़े उत्साहित ढंग से खाना खाया इसके बाद में रात को पढ़ा हुआ प्रश्नो का उत्तर का फिर से रिवीजन किया ,इसके बाद मे पेपर देने कॉलेज के रास्ते से जा ही रहा था कि हमारे मॉडल सांइस कॉलेज के ग्राऊण्ड के सामने एक मारूति कार मैन रोड से गुजर रही थी , अचानक ही एकाएक वह मेरे ओर आ पहुँची मै घबरा गया , इसके बाद वह ड्राईवर मारूति को संभालते हुए सही रास्ते मे ले आया तब जाके ,मुझे अपने जान मै जान आई , तथा मै पेपर देने जा रहा था, परीक्षा हॉल में पहुचने से पहले दोस्तो से मिला , इसके बाद में रोल नंबर का अवलोकन किया व बैठक व्यवस्था नंबर का भी अवलोकन किया , तथा परीक्षा हाल में जाकर सबसें पहलें बैठ गया क्योंकि यह मेरे आनंद का खुशी का पल था | कि में सबसे पहले आकर वहॉ बैठ गया , बैठने के बाद मुझें उत्तर शीट व प्रश्न पेपर दिया गया | इसके बाद मैने पेपर के उत्तर लिखना चालू कर दिया, मेरा पेपर अच्छा गया| 
पेपर देने के बाद जब मै आ रहा था तो अचानक मेरे सामने एकाएक मॉडल सांईस कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक श्रीमति शिखा सक्सेना मेम आ गई तो मेने उनके चरणो को स्पर्स किया और उन्हें प्रणाम किया , इसके बाद मेम ने मुझसें परीक्षा के बारे में भी पूछा ,मुझें बहुत ही अच्छा लगा मुझें कि मेम मुझसें पूछा इसलिए , इसके बाद में कॉलेज की पहली मंजिल से उतर कर नीचे पोर्च में आया व यहॉ पर दोस्तो सें मिलने के बाद में सीधे हॉस्टल की ओर चल दिया
 फिर हॉस्टल आकर देखा कि यहा तो सभी मिल कर मैच देखने में लगे है फिर क्या मे भी मैच का आनंद उठाने लगा , इसके बाद मे भी जोर-जोर से चिल्लाते हुए मैंच देखने का मजा उठाने लगा ,मैच मे सहवाग व गंभीर दोनो की पारी को देखकर ऐसा लग रहा था, मानों टीम 400 Run के ऊपर ही स्कोर जायेगा , देखते ही देखते रन का अंबार टूट पड़ा , क्योकि रन उत्पादन मशीन जो चलने लगी थी , देखते ही देखते ३०० रन का ऑकड़ा पार कर गया व इनकी पारी को देखते ऐसा लग रहा था , मानो ये टीम में सेट हो चुके है, फिर क्या हुआ अचानक ही गंभीर दुरभाग्य पूर्ण 67 रन के निजी स्कोर पर व 67 बाल पर रन आऊट हो गये ,इसके बाद भी सहवाग ने रन बनाना जारी रखे , थोड़ी देर बाद मै क्या देखता हूँ कि श्रीमान वीरेन्द्र सहवाग १०० रन बना चुके थें | और रन बनाते ही वे १५० रन भी बना लिया फिर मै क्या देखता हूँ कि उन्होने तो 200 रन बना लिये और इसी के साथ ही श्रीमान सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ दिया , जिसे सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर स्टेडियम मेजर रूपचंद्र स्टेडियम में 2010 मे बनाया था , यह रिकार्ड भी हम मैच देख रहे थे तभी ही तोड़ दिया, जिसमे सहवाग ने 218 रन बना लिया ,यह इनका विश्व रिकार्ड हो गया वर्ष 2011 दिसंबर था जो इनका बेस्ट स्कोर हो गया , जो सहवाग ने इसे इंदोर के जाने माने होल्कर स्टेड्यम में यह इतिहास रच दिया था जिनमें २५ चौके ७ छक्के सामिल थे , फिर सहवाग के आऊट होने के बाद ही लगातार नए प्लेयर आए और वे भी सहवाग की तरह खेल गए वा रन का स्कोर 418 Run पहुँचा दिया|  
मेरे लिए तो अत्यंत रोमांच मैच था, मे इस मैच को स्टेडियम मे देख नही पाया जबकि यह मैच इंदौर मै हो रहा था , और मै जबलपुर मे रहते हुए भी इंदौर नही जा सका और होल्कर स्टेडियम में यह नजारा देखने नही पहुँचा, लेकिन कोई बात नही हॉस्टल छात्रों के साथ भी मैच देखकर उत्साह का मजा लिया मैने आज तक विश्व रिकार्ड वाला मैच नही देखा था , लेकिन आज का दिन देख लिया , अब मैच का स्कोर 418 रन ( ४७ चौके व ७ छक्के ) की मदद् से बना यह स्कोर वेस्टइंडीज के लिए रखा गया है, देखो क्या करती है? वेस्टइंडीज टीम ! 
अब मै फिर से मैच देखने जा रहा हूँ अभी टाईम हुआ 08:05 PM है 
आखिर कार भारत यह मैच जीत गया व दस लाख का चेक श्रीमान वीरेन्द्र सहवाग को मिला व वे मैन ऑफ दा मैच चुने गये यह अबतक का इंडिया का सबसे ज्यादा हाइस्कोर है 418-5 

No comments:

Post a Comment

Articles

ICFRE- Tropical Forest Research Institute (TFRI), Jabalpur

Tropical Forest Research Institute (TFRI), Jabalpur is one of the eight regional institutes under the Indian Council of Forestry Research ...

My Articles